बाइटडांस भारत में बंद करने वाली है ये दो लोकप्रिय एप्स, जानें

6/15/2020 5:33:04 PM

गैजेट डैस्क: टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस अपनी दो लोकप्रिय एप्स को भारत में बंद करने वाली है। कंपनी ने Vigo Video और Vigo Lite एप्प को बंद करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि टिकटॉक की तरह विगो वीडियो और विगो लाइट एप्प शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप्स हैं। बाइटडांस के मुताबिक अक्टूबर 2020 के बाद ये दोनों एप्स बंद हो जाएंगे। फिलहाल कंपनी ने इन दोनों एप्स को बंद करने का कारण नहीं बताया है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि भारत में टिकटॉक यूजर्स की संख्या जहां 20 करोड़ है, वहीं Vigo Video के भारत में 40 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। विगो लाइट के भारत में यूजर्स की संख्या 15 लाख है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

static