2020 के अंत तक Audi लांच करेगी अपनी यह नई एसयूवी

4/7/2018 5:05:25 PM

जालंधर- जर्मनी लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी ऑडी अपनी एक नई एसयूवी को लांच करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी छोटी एसयूवी पर काम कर रही है जिसका नाम Q1 होगा और इसे 2020) के अंत तक लांच किया जा सकता है। हांलाकि कंपनी ने इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

यह भी माना जा रहा है कि कंपनी ऑडी Q1 को फॉक्सवैगन ग्रुप के MQB प्लेटफॉर्म पर भी तैयार कर सकती है जिसमें फॉक्सवैन पोलो और सीट इब्जिया को बनाया गया है। इसमें 1.6 लीटर डीजल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह इंजन माइल्ड-हाइब्रिड और प्लग हाइब्रिड वेरिएंट के साथ भी उतारा जा सकता है।

 

इसके अलावा माना जा रहा है कि ऑडी Q1 का मुकाबला BMW की एंट्री लेवल SUV X1 से होगा। बता दें कि इस कार की पूर्ण रुप से जानकारी तो इसके लांच होने के बाद ही सामने अाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static