BSNL ने लॉन्च किए चार नए वाउचर प्लान, 19 रुपए में मिलेगा 2 जीबी डेटा

3/30/2019 6:10:03 PM

गैजेट डेस्कः बीएसएनएल (BSNL) ने हाल ही में चार नए वाई-फाई हॉटस्पॉट वाउचर लॉन्च किए हैं और इन नए वाउचर की शुरुआती कीमत 19 रुपए है। बता दें कि यह वाउचर विभिन्न वैधता के साथ आते हैं। इन वाउचर की वैधता 2 दिनों से 28 दिनों तक है। इस नई रेंज़ में सबसे सस्ता वाउचर 19 रुपए का है, इसे BSNL WiFi 19 भी कहा गया है।

यूजर्स ऐसे कर सकते लोकेशन का पता
BSNL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अलग पेज़ बनाया है जहां जाकर यूज़र अपने आसपास के वाई-फाई हॉटस्पॉट लोकेशन का आसानी से पता लगा सकते हैं। BSNL ने अभी 16,300 लोकेशन पर लगभग 30,400 वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाए हैं। BSNL WiFi 39 वाउचर सात दिनों की वैधता के साथ 7 जीबी डेटा दे रहा है। इसी तरह BSNL WiFi 59 की कीमत 59 रुपये है और यह वाउचर 15 दिनों की वैधता के साथ 15 जीबी डेटा मुहैया कराता है। BSNL WiFi 69 वाउचर 28 दिनों की वैधता के साथ 30 जीबी तक डेटा देता है। यूज़र अकाउंट लॉग-इन करने के बाद लिस्ट किए वाउचर को खरीद सकते हैं। आप चाहें तो क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं।

Isha