BSNL का धमाकेदार ऑफर, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा

10/16/2018 12:40:26 PM

गैजेट डेस्क- भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपना एक नया STV प्लान लांच किया है। यह STV वाउचर 78 रुपए का है और यह दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली के मौके पर लांच किया गया है। कंपनी के CMD Anupam Shrivastava ने इस कहा है कि दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली के मौके पर यह प्लान उन सभी लोगों के लिए बेस्ट है जो अपने परिवार और दोस्तो से जुड़े रहना चाहते हैं। BSNL जियो के लांच के बाद से ही उन बड़ी कंपनियों में से एक बन गई है, जो जियो को टक्कर देने के लिए एक के बाद एक प्लान लांच कर रही है।

PunjabKesari
प्लान डिटेल्स 

प्लान में प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है और एक बार FUP लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड 80Kbps हो जाएगी। यह प्लान 10 दिन की वैधता के साथ आता है, जिसका मतलब है कि यूज़र्स प्लान की वैधता के अन्दर 20GB हाई-स्पीड डाटा का उपयोग कर सकते हैं। यूज़र्स रिचार्ज को एक्टिवेट करने के लिए Rs 78 का STV रिचार्ज कर सकते हैं या STV COMBO78 लिख कर 123 पर भेज सकते हैं।

PunjabKesari
फेस्टिव सीजन की शुरुआत

अापको बता दें कि भारत में अक्टूबर महीने से फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाती है एेसे में सभी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस पर सेल के जरिए भारी डिस्काउंट्स और कई डील्स देते हैं। एेसे में टेलीकॉम कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने प्लान में बदलाव करती हैं या नए प्लान लांच करती हैं।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

Related News

static