BSNL के 187 रुपए वाले इस प्लान में यूजर्स को मिलेगें ये फायदे

11/28/2017 3:03:25 PM

जालंधरः सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए पेश किए 187 रुपए वाले प्लान में कई बदलाव किए है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को होम सर्किल में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1GB डाटा दे रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 

 

वहीं, अब कंपनी ने BSNL ने इस प्लान में बदलाव करते हुए इसमें अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग वॉयस कॉल भी जोड़ दिया है। यानी अब आपको दूसरे सर्किल में कॉल करने के लिए भुगतान नहीं करना होगा। आप BSNL के ऑपरेशन वाले किसी भी सर्किल में कॉल कर सकते हैं। बदलाव के बाद BSNL के 187 रुपए वाले प्लान में फ्री आउटगोइंग रोमिंग कॉल के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1GB डाटा  और फ्री कॉल ट्यून दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static