एप्पल के iOS 12 में आई समस्या, सिग्नल कनेक्टिविटी इश्यू से जूझ रहे यूजर्स

10/16/2018 11:24:03 AM

गैजेट डेस्क : एप्पल डिवाइसेस में चार्जिंग की समस्या आने पर iOS 12 को रिलीज कर इसे ठीक किया गया था। अब कंपनी द्वारा रिलीज की गई नई अपडेट ने यूजर्स की समस्या को और भी बढ़ा दिया है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल डिवाइसेस को iOS के नए वर्जन 12.0.1 में अपडेट करने के बाद फ्रीक्वेंसी ब्रोकन कॉल्स, नेटवर्क और सिग्नल कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं, जिससे यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

PunjabKesari

सामने आए ब्लूटुथ कनेक्टिविटी व बैटरी से जुड़े इश्यू 

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS को 12.0.1 वर्जन में अपग्रेड करने के बाद पुराने और नए आईफोन ओनर्स को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। यूजर्स का कहना है कि वे अपने आईफोन से कॉल्स नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें कॉल रिसीव करने में भी दिक्कत हो रही है। आईफोन्स में ब्लूटुथ कनेक्टिविटी, Wi-Fi और बैटरी से जुड़े इश्यूज भी सामने आए हैं। इतनी समस्याओं के बावजूद एप्पल नई अपडेट को लेकर इफिशिएंसी, स्टैबिलिटी और स्पीड देने की बात कर रही है।

PunjabKesari

इस कारण रिलीज हुआ था नया अपडेट

एप्पल ने iOS 12.0.1 सॉफ्टवेयर अपडेट को बग फिक्स करने के लिए रिलीज किया था। इसे खास तौर पर उस समय लाया गया, जब यूजर्स ने शिकायतें की थीं कि लाइटनिंग केबल से वे अपने आईफोन को चार्ज नहीं कर पा रहे हैं, वहीं ब्लूटुथ भी काम नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि एप्पल वॉच में भी चार्जिंग से जुड़ी समस्या सामने आई थी, जिसे ठीक करने के लिए एप्पल ने WatchOS 5 के माइनर सॉफ्टवेयर अपडेट को रिलीज किया है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Related News

static