वनप्लस के इन दोनो स्मार्टफोन्स को एंड्रॉयड 8.0 oreo अपडेट मिलना हुअा शुरू

10/16/2017 10:02:32 AM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस पिछले कुछ समय से अपने वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी स्मार्टफोन पर  एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट की टेस्टिंग कर रहा था, जो कि क्लोस बीटा प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है। अब, कंपनी ने वनप्लस 3 और वनप्लस 3T स्मार्टफोन के लिए एंड्राइड 8.0 ओपन बीटा को उपलब्ध करा दिया है।

 

जानकारी के लिए बता दें कि एंड्रॉयड oreo इन दोनों ही डिवाइस के लिए अब उपलब्ध हो गया है। इसका साइज 1.4 जीबी है और इसे डाउनलोड किया जा सकता है। वनप्लस के अलावा नोकिया, मोटोरोला, सैमसंग आदि भी अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने की तैयारी में हैं। हालांकि फिलहाल यह तय नहीं है कि यह कंपनियां कब तक यह अपडेट देंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static