BMW ने अपने कर्मचारियों के लिए बनाया खास इलैक्ट्रिक व्हीकल

5/25/2018 5:00:25 PM

- कम्पनी के प्लांट में सामान लाने-ले जाने में करेगा मदद

जालंधर : जर्मन की कार निर्माता कम्पनी BMW ने अपने कर्मचारियों की सहूलियत के लिए एक ऐसा इलैक्ट्रिक व्हीकल बनाया है जो BMW के प्लांट में सामान को एक जगह से दूसरी जगह लाने-ले जाने में मदद करेगा। BMW ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसके कुछ कर्मचारियों को कारों में लगने वाले सामान को साथ उठा कर एक दिन में करीब 12 किलोमीटर तक चलना पड़ता है। इसी बात पर ध्यान देते हुए कम्पनी ने इस नए पर्सनल व्हीकल को बनाया है। 

 

इलैक्ट्रिक व्हील में लगे 5 व्हील्स

इस इलैक्ट्रिक व्हीकल में 5 व्हील्स लगे हैं जिन्हें एक व्यक्ति व कार में लगने वाले सामान को उठाकर सही तरीके से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके दोनो फ्रंट व्हील्स 360 डिग्री पर घूम सकते हैं और इसे 90 डिग्री तक बाएँ और दाएँ चलाया जा सकता है।

 

रिजेनरेटिव ब्रेकिंग 

इस व्हीकल को रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से बनाया गया है जिसे BMW ने इससे पहले अपनी नई i3 में भी दिया है। यह तकनीक ब्रेक लगाने पर पैदा हुई बिजली को भी बैटरी में स्टोर करती है जिससे ज्यादा दूरी तक इलैक्ट्रिक व्हीकल को चलाने में मदद मिलती है। इसे एक बार फुल चार्ज कर फैक्ट्री में 25 किलोमीटर जितना उपयोग में लाया जा सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 12 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। BMW ने कहा है कि इस इलैक्ट्रिक व्हीकल को एयरपोर्ट्स, शॉपिंग माल्स और एक्सिबिशन सेंटर में भी उपयोग में लाया जा सकता है। 

Punjab Kesari