BMW अब भारत में असेंबल करेगी ये लग्जरी कारें

1/6/2019 2:12:50 PM

ऑटो डेस्क- वाहन निर्माता बीएमडब्ल्यू भारत में एसयूवी X7 लांच करने की योजना बना रही है। वहीं कंपनी ने कंफर्म किया है कि BMW X7 और X4 को अब भारत में बीएमडब्ल्यू की चेन्नै स्थित यूनिट में असेंबल किया जाएगा। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर  में X7 को लिस्ट किया है। हालांकि इस कार का कौन सा वेरिएंट भारत में उतारा जाएगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  

फिलहाल, कंपनी ने BMW M50d एसयूवी साइट पर सबसे ऊपर लिस्ट किया है, जिसके बाद लांच का इंतजार है। वहीं X4 से जुड़ी कोई जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है। X7 के फीचर्स और डीटेल्स पर बात करें तो ग्लोबली इस मॉडल के xDrive40i और xDrive30d दो वेरियंट कंपनी ऑफर करती है।

इसके अलावा M50d में M30d जैसा ही 7 सीरीज का इंजन दिया जाएगा। यह 3-लीटर और 6-सिलेंडर वाला इंजन 760Nm का अधिकतम टॉर्क दे सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपए से 1 करोड़ तक हो सकती है। बता दें कि इस लग्जरी कार की पूरी जानकारी तो लांचिंग के बाद ही सामने आएगी।


 

Jeevan