BMW ने भारत में लॉन्च कीं दो पावरफुल 1250cc बाइक्स, शुरुआती कीमत 15.95 लाख रुपए

9/26/2019 11:02:07 AM

ऑटो डैस्क : BMW मोटोराड इंडिया ने भारत में 1250cc सैगमेंट की दो नई पावरफुल बाइक्स को लॉन्च कर दिया है। इनमें से BMW R 1250 R की कीमत 15.95 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है वहीं BMW R 1250 RT की कीमत 22.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। BMW मोटोराड ने इन दोनों बाइक्स की बिक्री शुरू कर दी है। ग्राहक देश भर में स्थित कम्पनी के शोरूम में जाकर आज ही बुकिंग करवा सकते है।

  • बात की जाए फीचर्स की तो BMW R 1250 R को खास तौर पर राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है वहीं BMW R 1250 RT को एक लग्जरी टूरिंग बाइक कहा जा रहा है।  

PunjabKesari

 BMW R 1250 R 

6.5 इंच की कलर टीएफटी स्क्रीन

BMW R 1250 R में 6.5 इंच की कलर टीएफटी स्क्रीन लगी है। इसके माध्यम से राइडर आसानी से कॉल कर सकता है तथा म्यूजिक का मजा ले सकता है। इसके अलावा नेविगेशन देखने की सुविधा भी इसमें दी गई है। वहीं बात की जाए BMW R 1250 RT की तो इसमें 5.7 इंच की टीएफटी कलर स्क्रीन लगी है। बीएमडब्ल्यू ने इन बाइक्स के फ्रंट व्हील कवर, टैंक साइड ट्रिम व फ्रंट स्पॉइलर को ब्लैक रंग में रखा है। 

1254 cc इंजन

BMW ने इन बाइक्स में 1254 cc का इंजन लगाया है जो 7750 RPM पर 136HP की पावर व 143 NM का टार्क पैदा करता है। इसके अलावा बाइक में ऑटोमेटिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (प्रो) तथा हिल स्टार्ट कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static