BMW ने भारत में उतारी 85 लाख की रेसिंग बाइक, जानें खासियत

7/22/2018 1:32:54 PM

जालंधर- BMW ने भारत में अपनी नई HP4 RACE बाइक को लांच किया है। कंपनी ने इस बाइक को ट्रैक रेसिंग के शौकीनों के लिए तैयार किया है। इसमें कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इस बाइक में बेहतरीन ब्रेक्स, सस्पेंशन और इलेक्ट्रॉनिक्स पार्टस को शामिल किया है। बता दें कि यह बाइक नॉर्मल रोड पर राइड करने के लिए वैध नहीं है। अाइए जानते हैं इसके बारे में...

 

 

कीमत 

कीमत की बात करें तो कंपनी ने भारत में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 85 लाख रुपए रखी गई है।BMW HP4 RACE केवल एक ही रंग में अवेलेबल होगी और दुनियाभर में इसकी केवल 750 यूनिट्स ही बेची जाएंगी।

 

 

इंजन 

इस रेसिंग बाइक में 999cc का इंजन दिया गया है जोकि 215 हॉर्सपावर को जनरेट करता है। यह इंजन 10,000 आरपीएम पर 120 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के इंजन को 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 330 kmph है।

 

 

टायर्स 

यह बाइक इतनी हल्की है कि इसे सुपरबाइक वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी यूज किया जाता है। इस बाइक में Pirelli Diablo Superbike Slick SC2 टायर दिए गए हैं। वहीं इसके पहिए कार्बन फाइबर से बने और इससे बाइक का वजन न्यूनतम रखने में मदद मिली है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल का वजन 208kg है लेकिन रेसिंग एडिशन का वजन घटकर 171kg हो गया है।

 

 

 

Jeevan