BMW ने 8 सीरीज़ के तहत भारत में लॉन्च की M8 Coupe और Gran Coupe, कीमत 1.29 करोड़ रुपये से शुरू

5/8/2020 3:07:51 PM

ऑटो डैस्क: जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कम्पनी BMW ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी नई 8 सीरीज़ की कारों को लॉन्च कर दिया है। इस नई सीरीज़ के तहत कम्पनी ने दो मॉडल्स M8 Coupe व Gran Coupe को डिजिटली लॉन्च किया है। कम्पनी इन दोनों कारों को BS6 पेट्रोल इंजन के साथ लेकर आई है और अब इनकी बुकिंग्स भी BMW ने शुरू कर दी हैं।

BMW 8 Series Gran Coupe and M8 Coupe price in India

BMW 840i ₹1.29 crore
BMW 840i M Sport Edition ₹1.55 crore
BMW M8 coupe ₹2.15 crore

BMW 8 Series Gran Coupe and M8 Coupe engine specs

  Engine   Transmission Power  Torque
8 Series Gran Coupe 3.0-litre 8-speed Steptronic  335 bhp 500 Nm
M8 Coupe  4.4-litre 8-speed Steptronic 591 bhp 750 Nm

BMW 8 सीरीज़ में मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

1. इस नई सीरीज़ में कम्पनी ने क्रुज कंट्रोल तथा पैडल शिफ्टर जैसी सुविधाएं दी हैं जोकि ब्रेकिंग फंक्शन के साथ मिलकर एक बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती हैं।

2. इनमें M एक्सड्राइव तकनीक को शामिल किया गया है जोकि आल व्हील ड्राइव को सपोर्ट करवाती हैं।

3. दोनों कारों के वजन को कम करने के लिए इनके रूफ पर कार्बन फाइबर मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है।

इन कारों को 6 रंगों के विकल्प में खरीदा जा सकेगा।

(BMW M8 Coupe)

(BMW 8 Series Gran Coupe)

Hitesh