BMW 3 सीरीज कार का Shadow Edition हुआ लांच

4/3/2018 12:06:38 PM

जालंधरः लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बी.एम.डब्ल्यू. ने अपनी 3 सीरीज कार का Shadow Edition लांच कर दिया है। कंपनी ने इस कार को पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल्स में पेश किया है। कीमत की बात करें तो 320d Sport वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 41.40 लाख रुपए और 330i M Sport कार की एक्स शोरूम कीमत 47.30 लाख रुपए रखी गई है। वहीं, पेट्रोल शैडो एडिशन मॉडल स्टैंडर्ड 330i M Sport से 2.2 लाख रुपए अधिक महंगी है। 

 

0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीडः

बी.एम.डब्ल्यू की 330i M Sport कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 5.8 सेकंड्स में पकड़ती है। जबकि 320d वाली कार 7.2 सेकंड्स में यह स्पीड पकड़ती है। इसे 8 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। 

 

इंजनः

इंजन की बात करें तो 330i M Sport में 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है। जो 252 हॉर्सपावर की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। 320d Sport में 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर डीजल इंजन है जो कि 190 हॉर्सपावर की पावर और 400 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। 

 

फीचर्सः

फीचर्स की बात करें तो बीएमडब्ल्यू ने इसमें रिवर्स कैमरा, पार्किंग सेंसर्स, 205W स्टीरियो भी दिया है। इसके साथ ही इसमें 10.5 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम स्पॉर्ट लेदर स्टीयरिंग वील और एक 8.7 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है।

Punjab Kesari