विश्व हिंदी दिवस: इन दो एप्स की मदद से अपने फोन पर आसानी से करें हिंदी टाइपिंग

9/14/2020 4:57:23 PM

गैजेट डैस्क: आज पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। भारत देश में हिंदी को राष्ट्र व राजभाषा का दर्जा आज ही के दिन यानी 14 सितंबर 1949 को मिला था। उस दिन से लेकर आज तक इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज इसी मौके पर हम आपको दो ऐसी एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन पर आसानी से हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।

गूगल इंडिक कीबोर्ड

गूगल इंडिक कीबोर्ड को हिंदी टाइपिंग के लिए एक बहुत ही बढ़िया एप्प कहा जा सकता है। गूगल इंडिक कीबोर्ड में हिंदी सहित कई भाषाएं मौजूद हैं। खास बात यह है कि आप हिंदी में लिखने के लिए अंग्रेजी के अक्षरों को टाइप करेंगे तो स्क्रीन पर टाइपिंग हिंदी में होगी। इसके अलावा आप नेटिव मोड में नेटिव स्क्रिप्ट में भी टाइप कर सकते हैं। वहीं हैंडराइटिंग मोड में आप अपने फोन की स्क्रीन पर उंगली की मदद से टाइप कर सकते हैं। यह एप्प गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध है।

स्विफ्टकी कीबोर्ड

माइक्रोसॉफ्ट की यह एप्प आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके आपके राइटिंग स्टाइल को जानती है। इससे आपको ऑटोकरेक्ट और प्रिडिक्टिव टेक्स्ट की सुविधा भी मिलती है। इस कीबोर्ड में इमोजी और 89 से ज्यादा कलर्स आदि के विकल्प  भी मिलते हैं। इसके जरिए आप आराम से हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static