बजाज सीटी100 और प्लैटिना की कीमतों में हुआ इजाफा, देखें नई प्राइस लिस्ट

4/11/2021 12:42:58 PM

ऑटो डैस्क: बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी पल्सर सीरीज़ की बाइक्स की कीमतों में इजाफा किया है और अब कंपनी ने अपनी एंट्री लैवल बाइक बजाज सीटी100 और बजाज प्लैटिना की पूरी रेंज की कीमतों में इजाफा कर दिया है। बजाज सीटी100 के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत में 1,498 रुपए का इजाफा किया गया है जिसके बाद अब इसकी कीमत 49,152 रुपए, एक्स-शोरूम हो गई है। इससे पहले इसे 47,654 रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा था, वहीं सीटी100 के इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत में 1,696 रुपए का इजाफा किया गया है, जिसके बाद अब इसकी कीमत 53,498 रुपए, एक्स-शोरूम हो गई है।

बात अगर बजाज प्लैटिना 100 के किक स्टार्ट एलॉय व्हील्स वेरिएंट की करें तो इसकी कीमत में 749 रुपए का इजाफा किया गया है। इसकी कीमत अब 52,915 रुपए, एक्स-शोरूम हो गई है। इसके अलावा इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत में 749 रुपए का इजाफा किया गया है। जहां पहले इसकी कीमत 53,920 रुपए थी जोकि अब 54,669 रुपए, एक्स-शोरूम हो गई है।

Model New Price Old Price Difference
CT100 KS Alloy ₹49,152 ₹47,654 ₹1,498
CT110 ES Alloy ₹53,498 ₹51,802 ₹1,696
CT110 ES Alloy X ₹55,494 ₹54,138 ₹1,356
Platina 100 KS Alloy ₹52,915 ₹52,166 ₹749
Platina 100 ES Drum ₹54,669 ₹53,920 ₹749
Platina 110 5-speed Drum ₹60,608 NA NA
Platina 110 H-Gear Disc ₹63,424 ₹64,301 - ₹877
Platina 110 ES ABS ₹67,424 ₹65,920 ₹1,504

 

 

Content Editor

Hitesh