Youtube की इस वीडियो ने तोड़े सारे रिकार्ड, मिले 1000 करोड़ व्यूज़

1/14/2022 11:52:16 AM

गैजेट डेस्क: YouTube पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग वीडियो देखते हैं लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसी भी होती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। बेबी शार्क डांस (Baby Shark Dance) वीडियो को दुनियाभर में सबसे ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह YouTube पर ऐसी पहली वीडियो बन गई है जिसे 1000 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। इतने व्यूज आज तक किसी को नहीं मिले।

आपको बता दें कि बेबी शार्क वीडियो एक गाना है जिसमें कॉर्टून कैरेक्टर का इस्तेमाल किया गया है। यह वीडियो आज से करीब 6 साल पहले जून 2016 में रिलीज की गई थी। यह गाना ग्लोबली बच्चों के बीच अपनी कैची ट्यून और शानदार लिरिक्स के चलते काफी फेमस हुआ है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static