प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुए नोकिया 7 Plus और नोकिया 8 Sirocco
4/20/2018 9:52:41 AM
जालंधरः एचएमडी ग्लोबल स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने हाल ही में अपने नोकिया 7 Plus और नोकिया 8 Sirocco स्मार्टफोन को लांच किया है। वहीं, आज से ये स्मार्टफोन्स प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं और इनकी बिक्री 30 अप्रैल से शुरु होगी। कीमत की बात करें तो नोकिया 7 Plus की कीमत 25,999 रुपए और नोकिया 8 Sirocco की कीमत 49,999 रुपए है।
ऑफर्स
इन फोन्स के साथ कई ऑफर्स भी मौजूद हैं। Nokia 7 Plus के साथ एयरटेल यूजर्स 2,000 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। दूसरी ओर Nokia 8 Sirocco खरीददारों को एयरटेल कनेक्शन पर 20जीबी एक्सट्रा डाटा प्रीपेड रिचार्ज पर मिलेगा। यह रिचार्ज 199 रुपए व 349 रुपए की कीमत के होंगे। वहीं, 399 रुपए और 499 रुपए प्लान वाले यूजर्स को 20जीबी एक्सट्रा डाटा मिलेगा।
नोकिया 7 प्लस के फीचर्सः
डिस्प्ले | 6 इंच (2160 x 1080 pixels |
प्रोसैसर | क्वालकोम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
रियर कैमरा | 12+13MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
बैटरी | 3,800mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.0 ओरियो |
कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटुथ, हैडफोन जैक |
नोकिया 8 Sirocco के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.5 इंच पीओएलईडी स्क्रीन (1080x1920 pixels) |
प्रोसैसर | क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर |
रैम | 6GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 128GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
रियर कैमरा | 12MP+13MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3260mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.0 ओरियो |
कनैक्टिविटी | 4जी वीओएलटीई, ब्लूटुथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक |