जनवरी 2023 में आयोजित होगा ऑटोमोबाइल शो ''ऑटो एक्सपो'', महानिदेशक राजेश मेनन ने की पुष्टि

3/20/2022 4:55:52 PM

ऑटो डेस्क. ऑटोमोबाइल शो 'ऑटो एक्सपो' अगले साल होगा। ये शो 13 से 18 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस शो को इस साल कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया। ऑटोमोबाइल शो का अंतिम संस्करण फरवरी 2020 में हुआ था। इस साल ये शो नोएडा में होने वाला था लेकिन कोरोना के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। 


क्या है ऑटोमोबाइल शो ऑटो एक्सपो

ऑटोमोबाइल शो ऑटो एक्सपो हर दो साल में एक बार होता है। इसे आमतौर पर फरवरी में ही आयोजित किया जाता है। यह ओईएम को नए उत्पादों और टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने के लिए एक प्लेटफॉर्म देता है। इस शो में हजारों की गिनती में लोग शामिल होते हैं। फरवरी 2020 में जब शो आयोजित किया गया, उस में दुनिया में कोरोना का खतरा बना हुआ था। उस दौरान 'ऑटो एक्सपो' में 6 लाख विस्टर्स आए। ऑटो शो में लगभग 70 उत्पाद लॉन्च और अनावरण हुए। 108 प्रदर्शकों ने 352 उत्पाद प्रदर्शित किए।


सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा-  इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में 13-18 जनवरी 2023 तक ऑटो एक्सपो की पुष्टि की गई है। 11 जनवरी विशेष रूप से मीडिया के लिए होगा। 12 जनवरी को इसका उद्घाटन किया जाएगा। ऑटो एक्सपो जहां ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर ऑटो कंपोनेंट शो नए प्रगति मैदान परिसर में होगा। पिछले साल अगस्त में राजेश मेनन ने अपने बयान में कहा था कि ऑटो एक्सपो जैसे व्यापार-से-उपभोक्ता (बी2सी) शो में संक्रमण फैलने का जोखिम बहुत अधिक है। इसलिए ऑटो एक्सपो - मोटर शो को अभी के लिए पोस्टपोन करने का निर्णय लिया गया है।


बता दें तीसरी लहर के समय ऑटो एक्सपो के आयोजन में काफी समस्याएं आने की आशंका था। इसलिए शो को स्थगित किया गया। अब कोरोना की स्थिति में काफी सुधार हो चुका है, जिसे देखते हुए शो को 2023 में आयोजित करने क फैसला लिया गया है। 


 

Content Writer

Parminder Kaur