Auto Expo 2018: कावासाकी ने दिखाई अपनी नई Vulcan S
2/11/2018 1:14:24 PM
नई दिल्लीः कावासाकी मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2018 में अपनी नई दमदार Vulcan S मोटरसाइकिल को शोकेस किया है। इस मोटरसाइकिल को हाई टैनसाइल स्टील से बनाया गया है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट में सिंगल 300MM की डिस्क ब्रेक दी गई है, वहीं रियर में 250MM की डिस्क ब्रेक लगाई गई जो मोटरसाइकिल को कम समय में थोड़ी जगह में सेफ्ली रोकने में मदद करेगी। एक बार में लंबी यात्रा को तय करने के लिए इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
स्पेसिफिकेशंस
इंजन | लिक्कड कूल्ड 4 स्ट्रोक पैरल टि्वन DOHC 8 वाल्व 649cc |
मैक्सिमम पावर | 45.0KW |
मैक्सिमम टॉर्क | 63.0NM |
ट्रांसमिशन | 6 स्पीड |
फ्रंट सस्पैंशन | 61mm टैलीस्कोपिक फोकस |
रियर सस्पैंशन | ऑफसैट लेडाउन सिंगल शॉक |
इगनिशन | डिजीटल |
फ्यूल सिस्टम | फ्यूल इंजैक्शन |