Auto Expo 2018: Tata पेश करेगी अपनी बेहतरीन Tigor Sport कार
1/24/2018 6:12:15 PM
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2018_1image_18_12_046681575qa.jpg)
जालंधरः फरवरी में ऑटो एक्सपो 2018 का आयोजन होने जा रहा है और इस बड़े ऑटो शो में आने वाले वर्षों में लांच की जाने वाली बाइक्स और कारों को पेश किया जाएगा। वहीं, इस शो में देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी टाटा भी इस शो में हिस्सा लेने जा रही है। इस बार कंपनी Tata Tigor Sport को भी शोकेस करने जा रही है। इसके अलावा Tata Tigor के इलेक्ट्रिक वर्जन की झलक भी इस बार दिखेगी।
कंपनी इस बार नए IMPACT 2.0 डिजाइन लैंग्वेज को भी शोकेस करेगी। इसी डिजाइन लैंग्वेज पर कंपनी के फ्यूचर प्रोडक्ट्स को तैयार किया जाएगा। Tata Tigor Sport में नया परफॉर्मेंस किट लगाया गया है। इसके अलावा प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप, रेड फ्रंट बंपर फिनिश और बड़े एयर डैम लगाए जाएंगे। इस कार की स्टाइलिंग में बदलाव किए जाएंगे। इसमें नया एलॉय व्हील भी लगाया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार में 1,2-लीटर, 3-सिलिंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन लगा होगा। इसी इंजन का इस्तेमाल Tata Nexon में भी किया जाता है। ये इंजन 108 बीएचपी का पावर और 170Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा होगा।