भारत में लॉन्च हुआ अब तक का सबसे महंगा स्मार्ट इलैक्ट्रिक स्कूटर

6/7/2018 10:11:35 AM

- एक चार्ज में चलेगा 75 किलोमीटर

जालंधर- बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप अथर ने आज अपना पहला स्मार्ट इलैक्ट्रिक स्कूटर अथर 340 लांच कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर भारत में इलैक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में लोगों की सोच को बदल देगा। वहीं इसके साथ कंपनी ने अथर 450 स्कूटर को भी लांच किया है। अथर 340 की कीमत 1,09,750 रुपए और वहीं 450 मॉडल की कीमत 1,24750 रुपए है। इस स्कूटर के प्रोडक्शन मॉडल को फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन और बेहतरीन स्टाइल में बनाया है, इसके साथ ही कंपनी ने स्कूटर में आधुनिक तकनीक वाले फीचर्स दिए हैं जिसमें एंड्रॉइड-बेस्ड टचस्क्रीन डिस्प्ले स्क्रीन शामिल है जो कस्टम यूज़र इंटरफेस से लैस है। अाइए जानते हैं इसके बारे में...

 

 

दमदार बैटरी पैक 

कंपनी ने इलैक्ट्रिक स्कूटर एथर 450 में 2.4 किवा का लीथियम इऑन बैटरी पैक लगाया है, यह बीएलडीसी मोटर से लैस है होगी जो 5.4 किवा पावर जनरेट करने की क्षमता रखती है। वहीं बैटरी और मोटर से कुल मिलाकर 3.3 किवा पावर और 20.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट होता है।

 

 

चार्जिंग 

एथर एनर्जी के इस स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर 75 किमी तक चलाया जा सकता है। वहीं इसे पावर मोड पर चलाने से इसकी रेन्ज एक बार फुल चार्ज में 60 किमी तक आ जाती है।

 

 

स्पीड

कंपनी ने दावा किया है कि यह ई-स्कूटर महज़ 3.9 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है।

 

 

बनाए गए ईवी चार्जिंग स्टेशन्स

इसके अलावा कंपनी ने स्कूटर के चार्जिंग के लिए बेंगलुरु में 13 ईवी चार्जिंग स्टेशंस बनाए हैं। ये स्टेशंस पूरे शहर की अलग-अलग लोकेशंस पर मौजूद हैं। इन पॉइंट्स पर न सिर्फ अथर के ओनर्स अपना वाहन चार्ज कर सकेंगे बल्कि दूसरी कंपनी के वाहनों को भी चार्ज किया जा सकता है। 

 


 

Punjab Kesari