आसूस ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, बेस वेरिएंट की कीमत 6000 से भी कम
10/18/2018 10:51:03 AM
गैजेट डेस्क : आसूस ने इस फेस्टिव सीज़न के दौरान दो नए बजट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। इनमें से आसूस जेनफोन लाइट L1 की कीमत 5,999 रुपए रखी गई है, वहीं जेनफोन मैक्स M1 को ग्राहक 7,499 रुपए में खरीद सकेंगे। इन्हें एक्सलूसिवली बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध किया जाएगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन की प्लास्टिक बॉडी है और इन पर मेटैलिक फिनिश भी दी गई है।
zenfone lite l1
Asus Zenfone Max M1 | Asus Zenfone Lite L1 | |
डिस्प्ले | 5.45-इंच HD+ | 5.45-इंच HD+ |
प्रोसेसर | क्वालकोम स्नैपड्रैगन 430 | क्वालकोम स्नैपड्रैगन 430 |
मेमोरी | 3GB रैम + 32GB रोम | 2GB रैम + 16GB रोम |
रियर कैमरा | 13MP | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP | 5MP |
बैटरी | 4000mAh | 3000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.1 ओरिओ | एंड्रॉयड 8.1 ओरिओ |
कीमत | 7,499 रुपए | 5,999 रुपए |