12 अप्रैल को लांच होगा Asus जेनफोन 5 स्मार्टफोन, इसमें है ड्यूल कैमरा
4/5/2018 9:55:52 AM
जालंधरः ताइवन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने फरवरी महीने में आयोजित MWC 2018 इवेंट में अपनी नई 'जेनफोन 5 सीरीज' को पेश किया था। जिसके तहत कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन्स- जेनफोन 5Z, जेनफोन 5 और जेनफोन 5 लाइट नाम से पेश किए थे। वहीं, अब कंपनी इनमें से जेनफोन 5 स्मार्टफोन को चीन में लांच करने के लिए तैयार है। कंपनी इस स्मार्टफोन को चीन में 12 अप्रैल को लांच करेगी।
Asus जेनफोन 5 स्मार्टफोन के फीचर्सः
डिस्प्ले | 6.2 इंच (2246 × 1080 pixels) |
प्रोसैसर | 1.8GHz ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसैसर |
रैम | 4GB/6GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 2TB |
रियर कैमरा | 12MP, 8MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 3,300mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.0 ओरियो |
कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, USB टाइप-C (2.0) |