3 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा Asus का यह नया स्मार्टफोन

4/28/2018 8:58:47 AM

जालंधरः ताइवन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी Asus ने हाल ही में अपने नए Zenfone Max Pro M1 स्मार्टफोन को दो वेरियंट में लांच किया है। जिसके 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरियंट की कीमत 10,999 रुपए और 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपए है। वहीं, ये स्मार्टफोन्स फ्लिपकार्ट पर 3 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को जल्द मीडनाईट ब्लैक कलर अॉप्शन में खरीद सकेंगे।
 

Asus Zenfone Max Pro M1 के फीचर्सः

 

 डिस्प्ले          6 इंच (रेजोल्यूशन1080x2160 pixel)
 प्रोसैसर          क्वॉलकाम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसैसर  
  रैम      3GB/4GB
 इंटर्नल  स्टोरेज  32GB/64GB
 रियर कैमरा    13MP/5MP
 फ्रंट कैमरा       8MP
 बैटरी          5000mAh
  अॉपरेटिंग  सिस्टम  एंड्रॉयड 8.1 नॉगट
 कनैक्टिविटी   4जी, VoLTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटुथ और जीपीएस 

Punjab Kesari