Asus के इस स्मार्टफोन को मिला फेस रिकग्नाइजेशन अपडेट

5/4/2018 10:15:29 AM

जालंधरः ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने अपने Zenfone Max Pro M1 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट में यूजर्स को फेशियल रिकग्नाइजेशन फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स अपने फेस से फोन को अनलॉक कर पाएंगे। कंपनी द्वारा पेश किए इस अपडेट का साइज 1.3 जीबी है। कंपनी का दावा है कि इस अपडेट के अाने के बाद फिंगरप्रिंट सेंसर की स्पीड तेज हो जाएगी।

 

असूस का यह अपडेट ZenFone Max Pro M1 के लिए ओवर-द-एयर (OTA) के माध्यम से पेश किया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स इस अपडेट को फोन का सेटिंग में जाकर चेक कर सकते है। इस अपडेट के लिए यूजर्स को Settings >> System >> System Updates में जाना होगा। वहीं, इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरियंट में पेश किया है। इस स्मार्टफोन के 3जीबी रैम+ 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। वहीं, 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपए है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को मिड नाइट ब्लैक और ग्रे अॉप्शन में खरीद सकते है। 
 

Asus Zenfone Max Pro M1 के फीचर्सः

 डिस्प्ले          6 इंच (रेजोल्यूशन1080x2160 pixel)
 प्रोसैसर          क्वॉलकाम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसैसर  
  रैम      3GB/4GB
 इंटर्नल  स्टोरेज  32GB/64GB
 रियर कैमरा    13MP/5MP
 फ्रंट कैमरा       8MP
 बैटरी          5000mAh
  अॉपरेटिंग  सिस्टम  एंड्रॉयड 8.1 नॉगट
 कनैक्टिविटी   4जी, VoLTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटुथ और जीपीएस 

 

Punjab Kesari