Asus ने भारतीय बाजार में उतारा सस्ता लैपटॉप, कंपनी दे रही ग्राफिक कार्ड की भी ऑप्शन

12/22/2021 12:30:29 PM

गैजेट डेस्क: ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Asus ने अपना नया लैपटॉप ExpertBook B1400 भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे लेटेस्ट 11वीं जेनरेशन के प्रोसैसर्स की ऑप्शन के साथ लाया गया है। Asus ExpertBook B1400 की कीमत 32,490 रुपये से शुरू होती है। इसे कंपनी आसुस एक्सलूसिव स्टोर्स और लीडिंग कमर्शियल PC चैनल्स पर उपलब्ध करेगी।

लैपटॉप के फीचर्स

  1. Asus ExpertBook B1400 को 14-इंच की full-HD IPS LED डिस्प्ले के साथ लाया गया है जिस पर एंटी-ग्लेयर कोटिंग भी दी गई है। यह डिस्प्ले 1,920 x 1,080 पिक्सल्स रेज्योलूशन को सपोर्ट करती है।
  2. कंपनी यूजर्स को इसके साथ विंडोज़ 10 होम और विंडोज़ 10 प्रो की ऑप्शन दे रही है।
  3. प्रोसैसर्स की बात की जाए तो इस लैपटॉप में ग्राहकों को Intel Core i3-111G4 के साथ Intel UHD GPU, Intel Core i5-1135G7 के साथ Intel Xe GPU या Intel Core i7-1165G7 के साथ Intel Xe GPU की ऑप्शन मिलेगी।
  4. यूजर्स को अगर ग्राफिक कार्ड की जरूरत है तो अलग से 2GB Nvidia GeForce MX330 GPU VRAM की ऑप्शन दी जाएगी।
  5. इस लैपटॉप में 720p वेबकैम शील्ड और एक माइक्रोफोन दिया गया है।
  6. कनेक्टिविटी के लिए इसमें अलग से कई पोर्ट मिलेंगे। इसमें Wi-Fi 802.11 ax, ब्लूटूथ, ईथरनेट के अलावा 4 USB पोर्ट्स दिए गए है। इसके अलावा HDMI पोर्ट, मल्टी कार्ड स्लोट, लॉक स्लोट, हैडफोन और माइक कॉम्बो स्लॉट, VGA पोर्ट और RJ45 (LAN) पोर्ट भी मिलता है।
  7. सुरक्षा के लिए इसके पावर बटन में आपको इंटीग्रेटड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
  8. इसका वजन 1.45kg है। इसकी डिस्प्ले को आप 180 डिग्री तक रोटेड कर इस्तेमाल में ला सकते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static