एप्पल बदलने वाला है मैकबुक का butterfly keyboard

7/28/2019 7:00:50 PM

गैजेट डेस्क : एप्पल के macbook यूज़र्स के लिए एक बड़ी अनाउंसमेंट सामने आई है। कंपनी macbook के नए मॉडल्स से butterfly कीबोर्ड हटाने वाली है। इसके पीछे कारण है butterfly कीबोर्ड में तकनीकी खराबी का आना। 

 

butterfly keyboard बदलने की पूरी वजह 

दरअसल साल 2015 में एप्पल ने butterfly कीबोर्ड को पेश किया था। यह पिछले कीबोर्ड वर्जन के मुक़ाबले ज़्यादा पतला था जिसके चलते धूल के सम्पर्क में आने पर या तो यह काम करना बंद कर देता था या फिर डबल रेस्पॉन्ड करने लगता था। इसको लेकर अमेरिका के मशहूर अख़बार वाल स्ट्रीट जर्नल ने कंपनी से एक खुली चिट्ठी के ज़रिये सवाल किया था और  जवाब में एप्पल ने अपने बटरफ्लाई कीबोर्ड की तकनीकी ख़राबी को स्वीकार किया था। 

 

butterfly कीबोर्ड और scissor कीबोर्ड में अंतर 

एप्पल का मॉडर्न butterfly कीबोर्ड ट्रेडिशनल scissor कीबोर्ड से काफी अलग है। बटरफ्लाई कीबोर्ड में butterfly मैकेनिज्म का इस्तेमाल होता है जिसमें कीबोर्ड के keys का हिन्ज सेंटर में फिट रहता है जबकि scissor कीबोर्ड का हिन्ज ओवरलैपिंग रहता है। जहाँ बटरफ्लाई कीबोर्ड की keys अधिक महँगी लेकिन कम टिकाऊ होती है तो वहीँ scissor कीबोर्ड कम लागत में अधिक समय तक चलता है।  

 

chain supply एक्सपर्ट ने दिया यह संकेत 

वर्ल्ड फेमस chain supply एक्सपर्ट मिंग-ची कुओ ने इस बात के संकेत दिए हैं कि एप्पल के नए 16 इंच मैकबुक में पहली बार scissor कीबोर्ड का इस्तेमाल होगा। इन नए ड्यूरेबल कीबोर्ड्स की शिपिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। एप्पल का नया मैकबुक प्रो सितम्बर महीने में लॉन्च हो सकता है। 

Edited By

Harsh Pandey