Apple इस दिन लॉन्च करेगा iphone 18 Pro, जानें कीमत और एडवांस फीचर

7/13/2026 8:51:27 PM

नेशनल डेस्क : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च में अब करीब दो महीने का समय बचा है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और लीक में नए iPhone से जुड़े कई बड़े बदलावों का दावा किया गया है। माना जा रहा है कि इस बार Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone से भी पर्दा उठा सकता है।

सितंबर में हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपना सालाना लॉन्च इवेंट 8 या 9 सितंबर 2026 को आयोजित कर सकता है। माना जा रहा है कि 9 सितंबर की तारीख की संभावना ज्यादा है। वहीं, नए iPhone की बिक्री और डिलीवरी 18 सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि इस साल Apple अपने iPhone लॉन्च को दो हिस्सों में बांट सकता है। सितंबर में केवल iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone लॉन्च किए जा सकते हैं, जबकि iPhone 18, iPhone 18e और नया iPhone Air 2027 की शुरुआत में पेश किए जा सकते हैं।

डिजाइन में छोटे बदलाव, नए रंग मिल सकते हैं

लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। इसमें फ्लैट-एज फ्रेम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। हालांकि, पीछे का पैनल पहले से ज्यादा साफ और एक जैसा दिख सकता है। कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बड़ा हो सकता है और फोन की मोटाई भी बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि ऐसा बड़ी बैटरी और बेहतर कूलिंग सिस्टम के लिए किया जाएगा। रंगों की बात करें तो इस बार Dark Cherry नया सिग्नेचर कलर हो सकता है। इसके अलावा Light Blue, Silver और Dark Gray रंगों में भी फोन आने की चर्चा है।

डिस्प्ले में मिल सकते हैं नए बदलाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इस बार Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple Face ID के कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के नीचे ला सकता है। इसके अलावा बेहतर बैटरी बैकअप के लिए नया LTPO+ OLED डिस्प्ले मिलने की भी संभावना है।

मिलेगा नया A20 Pro प्रोसेसर

iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm तकनीक पर आधारित होगा। इससे फोन की स्पीड, गेमिंग परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और AI फीचर्स पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।

बैटरी हो सकती है पहले से बड़ी

लीक के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में करीब 5,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है। बड़ी बैटरी की वजह से फोन थोड़ा मोटा और भारी हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में Pro Max का वजन करीब 240 ग्राम बताया गया है।

कैमरे में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड

Apple इस बार भी ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप दे सकता है, लेकिन कैमरे के अंदर कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य कैमरे में Variable Aperture Lens मिल सकता है, जिससे कम रोशनी में बेहतर फोटो और बैकग्राउंड ब्लर पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। इसके अलावा बेहतर टेलीफोटो कैमरा, नया इमेज सेंसर और 24MP का फ्रंट कैमरा भी मिलने की संभावना है। कैमरा कंट्रोल बटन को भी नए तरीके से डिजाइन किया जा सकता है, जिससे फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करना पहले से ज्यादा आसान होगा।

कनेक्टिविटी भी होगी बेहतर

कनेक्टिविटी के लिए Apple नया C2 मॉडेम दे सकता है, जिससे इंटरनेट स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर होगी। इसके अलावा सैटेलाइट कनेक्टिविटी में भी सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे इमरजेंसी के समय बेहतर कम्युनिकेशन संभव होगा। हालांकि, Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro सीरीज से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लॉन्च इवेंट तक इन सभी फीचर्स और बदलावों को केवल लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News

static