iOS 11.1.2 अपडेट: अब ठंडे मौसम में भी सही से इस्तेमाल कर पाएंगे iPhone X

2017-11-17T10:04:24.523

जालंधर- हाल ही में यह खबर सामने अाई थी कि ठंडे मौसम में iPhone X की स्क्रीन सही तरह से काम नहीं करती है। वहीं अब एप्पल ने एक नई अपडेट को जारी किया है जिससे iPhone X के यूजर्स को इस समस्या से छुटकारा मिल सकेेगा।

 

अपडेट

कंपनी ने iOS 11.1.2 अपडेट को जारी किया है और इसमें दो बग फिक्स शामिल हैं। वहीं इस नई अपडेट में iPhone X के लाइव फोटो और वीडियो को distorts करने वाली एक समस्या को फिक्स किया जा रहा है।हालांकि इसके अलावा अपडेट में किसी और नए फीचर को शामिल नहीं किया गया हैं। यह नई अपडेट 33एमबी की साइज के साथ उपलब्ध है।

 

बता दें कि iPhone X से संबंधित यह मामला तब सामने आना शुरू हुआ जब Reddit पर कुछ यूजर्स ने शिकायत की थी कि एप्पल iPhone X स्मार्टफोन की उनकी स्क्रीन ठंडे मौसम में काम नहीं कर रही है।

Punjab Kesari