Apple इस महीने लॉन्च कर सकती है अपना नया 16-इंच Macbook Pro

10/6/2019 5:37:53 PM

गैजेट गैजेट : पिछले महीने Apple ने तीन नए iPhones की घोषणा की थी। इनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार कंपनी के अक्टूबर लॉन्च इवेंट का इंतजार किया जा रहा है जहाँ नए एप्पल डिवाइसिस की रेंज देखने को मिलेगी। इस साल एप्पल द्वारा टैग (Tag) ऑब्जेक्ट ट्रैकर, नया iPad Pro टैबलेट और Macbook Pro लैपटॉप लॉन्च किये जाने की उम्मीद है। 


नया मैकबुक प्रो ऐसा हो सकता है 

 

 

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार नया मैकबुक प्रो 15-इंच मैकबुक प्रो के समान साइज में लॉन्च किया जायेगा। हालांकि नया मैकबुक प्रो मॉडल छोटे बेजल्स के साथ आएगा जिससे इसमें एक बड़े रेटिना आई डिस्प्ले स्क्रीन की उम्मीद की जा सकती है। कथित तौर पर इसके डिस्प्ले स्क्रीन में 3072 × 1920 रिज़ॉल्यूशन होगा। इसमें सबसे बड़ा फीचर बटरफ्लाई कीबोर्ड की जगह सीजर कीबोर्ड होगा जिसको एप्पल एक्सपर्ट मिंग-ची कुओ ने कन्फर्म किया था। अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। 

Edited By

Harsh Pandey