5G सपोर्ट के साथ Apple ने लांच किया iPad Air का नया वर्जन

3/9/2022 6:55:47 AM

गैजेट्स डेस्कः Apple ने आज अपने Peek Performance Event में कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया। iPad Air 2022 में M1 चिप का यूज किया गया है। इसी चिप का यूज आईपोड प्रो में भी किया गया है। कंपनी का दावा है ये परफॉर्मेंस में A14 से 60 परसेंट फास्ट है और A14 से 2x ग्राफिक्स में फास्ट है। 
PunjabKesari
नए iPad Air के फ्रंट में 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा का यूज किया गया है। ये कैमरा Center Stage फीचर के साथ आता है। इसमें Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 500 nits तक की है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  5G का भी सपोर्ट दिया गया है। 
PunjabKesari
नए iPad Air को लेकर कहा गया है इसे 100 परसेंट रिसाइकल्ड प्रोडक्ट से बनाया गया है। iPad Air iPadOS पर काम करता है और इसे 2nd जेनरेशन Apple Pencil सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसे बिक्री के लिए अगले महीने से उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि, इसे 11 मार्च से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 
PunjabKesari
कीमत
नए iPad Air 2022 की कीमत 599 डॉलर से शुरू होती है। इस नए आईपैड को 64GB और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे 5 पिंक पर्पल, ब्लू, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में उतारा है। iPad Air 2022 में पिछले वर्जन की तरह ही Touch ID का सपोर्ट दिया गया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News

static