Apple ने लॉन्च किए नए 'AirPods 5', मिलेगा Siri AI और लाइव ट्रांसलेशन फीचर
9/10/2026 3:29:05 AM
टेक डेस्कः एप्पल (Apple) ने अपने नए AirPods 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार ओपन-ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स में कई ऐसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए हैं, जो अब तक केवल प्रीमियम मॉडल्स में ही देखने को मिलते थे। नए AirPods 5 में Active Noise Cancellation (ANC), अपग्रेडेड साउंड क्वालिटी और हैंड्स-फ्री AI फीचर्स पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा, इन ईयरबड्स में Siri AI और लाइव ट्रांसलेशन का सपोर्ट भी है।
मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
50% बेहतर नॉयज कैंसिलेशन: कंपनी के दावों के अनुसार, नए AirPods 5 के ईयरबड्स AirPods 4 के ANC मॉडल की तुलना में बाहरी शोर को 50 फीसदी तक अधिक कम कर सकते हैं।
अकॉस्टिक और ऑडियो तकनीक: इसमें नया मल्टीपोर्ट अकॉस्टिक आर्किटेक्चर और नेक्स्ट-जेनरेशन Adaptive EQ दिया गया है। इससे ऑडियो पहले से अधिक स्पष्ट और डिटेल्ड सुनाई देगा। साथ ही यूजर्स को Personalized Spatial Audio का सपोर्ट भी मिलेगा। वेरिएंट्स के बीच अंतर: स्टैंडर्ड मॉडल में ANC के साथ ओपन-ईयर डिजाइन दिया गया है। वहीं, ज्यादा कीमत वाले वेरिएंट में Wireless Charging Case, बेहतर बैटरी बैकअप और स्टेम (stem) के जरिए वॉल्यूम कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है।
भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में AirPods 5 की शुरुआती कीमत 14,900 रुपये रखी गई है। वहीं वायरलेस चार्जिंग केस के साथ आने वाले मॉडल की कीमत 17,900 रुपये है। इसके अलावा दोनों ही मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं, जबकि इनकी आधिकारिक बिक्री 18 सितंबर से Apple Store पर शुरू होगी।

