Apple ने लॉन्च किए नए ''AirPods 5'', मिलेगा Siri AI और लाइव ट्रांसलेशन फीचर

9/9/2026 11:30:18 PM

टेक डेस्कः Apple ने अपने नए AirPods 5 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ये नए ईयरबड्स ओपन-ईयर डिज़ाइन के साथ बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) देते हैं। इनमें ANC और ट्रांसपेरेंसी मोड के बीच ऑटोमैटिक स्विचिंग की सुविधा है। इसके अलावा, इन ईयरबड्स में Siri AI और लाइव ट्रांसलेशन का सपोर्ट भी है।

Image
Apple के मुताबिक, नए AirPods पहले से ज़्यादा मज़बूत हैं। ANC ऑन होने पर ये 4 घंटे तक का बैटरी बैकअप देते हैं। इस बेस मॉडल की शुरुआती कीमत $129 रखी गई है।

कंपनी ने AirPods 5 का दूसरा मॉडल भी पेश किया है, जिसमें स्टेम के ज़रिए वॉल्यूम कंट्रोल की सुविधा होगी। यह वेरिएंट ANC के साथ 5 घंटे तक का बैकअप देगा और वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इस वेरिएंट की कीमत $149 रखी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

static