Apple WWDC 2026: ऐपल ने पेश किया लेटेस्ट iOS 27, जानें किस-किस iPhone को मिलेगा अपडेट

6/8/2026 11:39:07 PM

टेक डेस्क: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल ने अपने सबसे बड़े वार्षिक इवेंट WWDC 2026 की शुरुआत कर दी है। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम की कमान मौजूदा सीईओ टिम कुक ने संभाली। इस इवेंट में कंपनी ने सॉफ्टवेयर और यूजर एक्सपीरियंस को लेकर कई क्रांतिकारी बदलावों की घोषणा की है।

iOS 27 और 'ऐपल इंटेलिजेंस' का जलवा
टिम कुक ने इवेंट की शुरुआत में ही iOS 27, ऐपल इंटेलिजेंस फीचर और बिल्कुल नए सिरी (Siri) को लॉन्च करने का ऐलान किया। कंपनी का इस साल मुख्य फोकस नए फीचर्स की लंबी लिस्ट के बजाय यूजर एक्सपीरियंस को पहले से कहीं अधिक बेहतर और स्मूथ बनाना है। ऐपल ने ऐप्स को तेज और प्रभावी बनाने के साथ-साथ डिजाइन में भी कई बदलाव किए हैं। नया iOS 27 अब iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च होने वाले सभी डिवाइस को सपोर्ट करेगा।

iOS 27 सपोर्टेड iPhone मॉडल्स की पूरी लिस्ट

PunjabKesari

macOS बना 'गोल्डन गेट' और दिखा नया लुक
ऐपल ने अपने डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम मैक ओएस (macOS) का नाम बदलकर अब 'गोल्डन गेट' ओएस कर दिया है। डिजाइनिंग के क्षेत्र में कंपनी ने 'लिक्विड ग्लास स्लाइडर' और विंडो जैसा टाइटल बार पेश किया है, जिससे सभी ऐप्स में एकरूपता नजर आएगी। इसके अलावा, आइकन्स के आर्टवर्क में एक्स्ट्रा लेयर्स जोड़ी गई हैं, जो उन्हें पहले से अधिक प्रीमियम और आकर्षक लुक देती हैं।

बच्चों की सुरक्षा के लिए 'Child Accounts'
सुरक्षा के लिहाज से ऐपल ने इस बार 'चाइल्ड अकाउंट' नाम का एक विशेष फीचर पेश किया है। यह फीचर बच्चों की उम्र के हिसाब से सिस्टम में सुरक्षा मापदंड यानी 'सेफगार्ड' सेट कर देता है। इसकी मदद से माता-पिता को पावरफुल पेरेंट कंट्रोल्स मिलेंगे, जिससे वे एडल्ट वेबसाइट्स को ब्लॉक कर सकेंगे और बच्चों की डिजिटल एक्टिविटी पर कड़ी निगरानी रख सकेंगे। ऐपल का मानना है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए व्यक्तिगत डिवाइस तक पहुंच सीमित होनी चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

static