एप्पल सरकार को देती है हजारों iPhones का ऐक्सेस: रिपोर्ट

12/25/2018 12:53:05 PM

गैजेट डेस्क- अमरीकी कंपनी एप्पल ने माना है कि वह सरकारी एजेंसियों को यूजर्स की जानकारी का ऐक्सेस देती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 के सिर्फ आधे वक्त (लगभग 6 महीने) में एप्पल ने करीब 25000 बार सरकारी अर्जी के बाद उन्हें कस्टमर डाटा की जानकारी का ऐक्सेस दिया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि दुनियाभर की सरकारों के पास से करीब 32,342 बार डिमांड आई, जिन्होंने करीब 1,63,823 डिवाइज तक का ऐक्सेस मांगा था। इसमें से 80 प्रतिशत रिक्वेस्ट को मान लिया गया है। बता दें कि एप्पल ने ये खुलासा कंप्यूटर डाटा पर निगरानी को लेकर भारत में मचे हंगामे के बीच किया है। 

एप्पल का बयान

एप्पल ने बताया कि वे सिर्फ उन रिक्वेस्ट को मना करते हैं जिनमें मकसद साफ न हो या वह कानूनी रूप से सही न हों। एप्पल ने कहा,'कंपनी आपकी निजता को लेकर प्रतिबद्ध है। इसलिए बताया गया है कि वैश्विक रूप से सरकारों ने कितनी बार लोगों से जुड़ी जानकारी मांगी।' 

इस देश से आई सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा डिमांड जर्मनी से आई, जिसमें कुल रिक्वेस्ट से 42 प्रतिशत बार जानकारी जर्मनी ने मांगी। रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि इनमें से अधिकतर डिमांड चोरी हुई डिवाइस की जांच के लिए मांगी गई थी। 

अन्य देशों से आनेवाली रिक्वेस्ट 

अमरीका की तरफ से आनेवाली रिक्वेस्ट की संख्या 4,570 रही, जिनमे 14,911 डिवाइस की जानकारी मांगी गई थी। इसमें से करीब 918 मामले घोटालेबाजों को पकड़ने के थे। वहीं यूके की तरफ से एप्पल को 2,606 डिवाइस के लिए 572 रिक्वेस्ट मिलीं। जिसमें से 77 प्रतिशत को मान लिया गया। 


 

Jeevan