एप्पल 27 मार्च को लांच कर सकती है अपने ये प्रोडक्ट्स

3/19/2018 8:01:11 PM

जालंधर- अमरीकी मल्टीनेशनल कंपनी एप्पल 27 मार्च को शिकागो के लेन टेक कॉलेज प्रेप हाई स्कूल में एक इंवेट का अायोजन कर रहा है। कंपनी ने अपने इस इंवेट के हाल ही में मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं। इनवाइट में बताया गया है कि शिक्षकों और छात्रों के लिए रचनात्मक नए विचारों को सुनने के लिए हमारे साथ जुड़ें। जानकारी के अनुसार, इस इवेंट में एप्पल कई प्रोडक्ट्स को लांच कर सकता है।

 

बताया जा रहा है कि इंवेंट में लगभग 17 हजार की कीमत में 9.7 इंच का आईपैड लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा मैकबुक एयर को भी इवेंट में पेश किया जा सकता है। मैकबुक एयर की कीमत तकरीबन 799 डॉलर से लेकर 899 डॉलर तक होगी। वहीं इन सब प्रोडक्ट्स के अलावा कंपनी इवेंट में एप्पल पेंसिल का अपग्रेड मॉडल भी पेश कर सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static