करोड़ों में बिकेगा स्टीव जॉब्स द्वारा तैयार किया गया Apple-1 कंप्यूटर

10/28/2019 1:35:06 PM

गैजेट डैस्क: एप्पल कम्पनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा बनाया गया कंप्यूटर Apple-1 बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। 9टू5 मैक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Apple-1 कंप्यूटर को ई-कॉमर्स वेबसाइट eBay पर सेल के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 1.75 मीलियन डॉलर (करीब 12.3 करोड़ रुपए) रखी गई है।

  • इस कंप्यूटर को वुडेन केसिंग में बनाया गया है और ऐसे कंप्यूटर कुल मिला कर दुनियाभर में सिर्फ 6 हैं। इसे स्टीव जॉब्स और को-फाउंडर स्टीव वोजनिएक ने मिल कर तैयार किया था। 

रिपोर्ट में इस कंप्यूटर के मौजूदा मालिक के बारे में बताते हुए कहा गया कि उनके पास यह कंप्यूटर साल 1978 से है। अभी भी काफी हद तक यह सही कन्डिशन में है। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2016 में भी एप्पल-1 के प्री-प्रॉडक्शन मॉडल को सेल पर रखा गया था। यह कंप्यूटर कुल मिला कर दुनियाभर में सिर्फ 6 हैं। इसे स्टीव जॉब्स और को-फाउंडर स्टीव वोजनिएक ने मिल कर तैयार किया 815,000 डॉलर में बिक गया था।

1977 में हुई थी इस कंप्यूटर की प्रोडक्शन

यह कंप्यूटर एप्पल द्वारा 11 अप्रैल 1976 को लॉन्च हुआ था और इसकी मैमोरी सिर्फ 4KB की थी जिसे कार्ड की मदद से 8KB या 48KB तक बढ़ाया जा सकता था। इसमें MOS 6501 CPU का इस्तेमाल हुआ था जो 1MHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता था। 10 जून 1977 को एप्पल-2 कंप्यूटर के आने के बाद कम्पनी ने 30 सितंबर 1977 को एप्पल-1 की प्रोडक्शन को बंद कर दिया था। अब इस दुर्लभ कंप्यूटर को ईबे पर सेल के लिए उपलब्ध किया गया है। देखने वाली बात यह होगी कि इसे कितनी कीमत में खरीदा जाता है। 

Hitesh