नोकिया के इन दो स्मार्टफोन के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

3/29/2018 11:25:17 AM

जालंधरः एचएमडी ग्लोबल कंपनी नोकिया ने अपने नोकिया 6 और नोकिया 5 स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट से होने वाले बदलावों में UI चेंजेस, नोटिफिकेशन इंप्रूवमेंट्स और इमोजी आदि में बदलाव के साथ फोन परफॉर्मेंस में बेहतरी आदि शामिल हैं।

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 5 के लिए ये अपडेट 866.7MB के साइज के साथ है। वहीं, नोकिया 6 के लिए ये अपडेट 933.8MB के साइज के साथ है। इस अपडेट के लिए यदि आपको अबतक कोई नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो फोन की सैटिंग्स में जाकर मैन्यूली भी चैक कर सकते हैं। इसे आप ऐसे भी समझे सकते हैं, सैटिंग्स > सिस्टम > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

static