Nokia के इस स्मार्टफोन के लिए जारी हुई एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

4/11/2018 6:49:07 PM

जालंधर- नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 3 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारी जूहो सर्विकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। इस नई अपडेट के अाने के बाद फोन में कई नए फीचर्स शामिल होंगे।

 

इस अपडेट को हासिल करने के लिए यूज़र को अपने Nokia 3 हैंडसेट की सेटिंग में जाना होगा और फिर सिस्टम में अबाउट  फोन - सिस्टम अपडेट पर क्लिक करना होगा। इससे पहले फरवरी महीने में Nokia 3 के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जारी किया गया था।

 

इसके अलावा अापको बता दें कि पिछले महीने Nokia 5 और Nokia 6 को भी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया था। अगर एंड्रॉयड 8.0 वर्ज़न की बात करें तो इसके प्रमुख फीचर डुअल टास्क मोड, नोटिफिकेशन डॉट, ऑटोफिल रिमेंबर पासवर्ड आदि है।
 

Punjab Kesari