सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

3/19/2018 9:38:38 AM

जालंधरः दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने Galaxy Note 8 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट को जारी कर दिया है। हालांकि कंपनी की ओर से रोलआउट के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फ्रांस में यूजर्स ने अपडेट शुरू होने की जानकारी दी है। साथ ही ये भी बताया है कि यह बीटा अपडेट नहीं है बल्कि एक स्टेबल अपडेट है। 

 

वहीं, कहा जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 8 के ओरियो अपडेट में मार्च के सिक्योरिटी अपडेट और सैमसंग एक्सपीरियंस 9.0 तक कस्टम UI का भी अपडेट मिलेगा। 

 

Galaxy नोट 8 के फीचर्सः

 

डिस्प्ले  6.3 इंच की Quad HD+ Super डिस्प्ले(2960x1440 पिक्सल्स) 
प्रोसैसर  स्नैपड्रैगन 835 व एक्नॉस 8895 प्रोसैसर
रैम  6GB
इंटर्नल  स्टोरेज  64GB, 128GB
माइक्रो एसडी कार्ड  256GB
रियर कैमरा   12MP + 12MP
फ्रंट कैमरा  8MP
बैटरी  3,300mAh
कनैक्टिविटी  Wi-Fi 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी , USB टाइप-C, ब्लूटूथ 5.0, LTE Cat. 16

 

Punjab Kesari