हुवावे Mate 9 के लिए रोल आउट हुआ एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट

2/1/2018 10:03:06 AM

जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी हुवावे ने अपने Mate 9 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 Oreo अपडेट को जारी कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपडेट हुवावे Mate 9 के यूनिट मॉडल MHA-L29 और L09 के लिए रोल आउट किया जा रहा है, जो कि AT&T और T-मोबाइल जैसी GSM केरियर को सपोर्ट करते हैं। 

 

नए अपडेट में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को बैकग्राउंड लिमिट्स मिलेगी। इसके अलावा आपको इसमें नोटिफिकेशन चैनल, ऑटोफिल API, PIP डिसप्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए है। साथ ही आपको इसमें अडेपटिव आइकॉन, एप्स के लिए वाइड-Gamut कलर, हाई-क्वालिटी ब्लूटूथ ऑडियो का सपोर्ट जैसे LDAC codec भी दिए गए हैं।

 

इसके अलावा आपको इसमें कम्पैनियन डिवाइस पैरिंग, के साथ कीबोर्ड नेविगेशन, प्रो ऑडियो के लिए AAudio API वेबव्यू एनहांसमेंट, जावा 8 लैंग्वेज API और रूटीन ऑप्टिमाइजेशन भी मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static