इस दिवाली अमेजन लाया खास ऑफर, दो घंटों में डिलिवर होंगी मिठाई व चॉकलेट्स

11/7/2018 11:31:26 AM

गैजेट डेस्क : दिवाली के मौके पर अमेजन इंडिया ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत ऑर्डर के केवल 2 घंटों के भीतर ही मिठाई व चॉकलेट्स डिलिवर किया जाएगा। फिलहाल, यह सेवा दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई के लिए ही है। इस सर्विस के तहत ग्राहक को 2 घंटे में डिलिवरी मिलेगी। यह सर्विस सुबह 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक प्राइम कस्टमर्स के लिए उपलब्ध रहेगी।
इस खास ऑफर के लिए अमेजन ने मुंबई में घसीटाराम, हैदराबाद में आलमंड हाउस व कराची बेकरी, बेंगलुरु में एडिगास, नंदिनी व लाल स्वीट्स और दिल्ली में बीकानेर व लाल स्वीट्स के साथ साझेदारी की है। सिर्फ मिठाइयां ही नहीं, बल्कि आप कैडबरी सेलिब्रेशन गिफ्ट पैक्स भी ऑर्डर कर सकते हैं।
अमेजन के प्राइम नाओ सर्विस के हेड सिद्धार्थ नांबियार ने बताया कि इस फेस्टिव सीजन अपने प्राइम नाओ कस्टमर्स को मिठाइयां, चॉकलेट्स व 10,000 से भी अधिक प्रोडक्ट्स के साथ जोड़ते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। इनमें इलेक्ट्राॉनिक्स से लेकर घर का काफी सामान है, जिन्हें केवल 2 घंटे में डिलिवर किया जाएगा।

Jeevan