एलेक्सा पावर्ड से लैस अमेजन ने लांच किया Fire TV Cube

6/8/2018 5:18:19 PM

जालंधरः अॉनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ने अाज अपने एलेक्सा पावर्ड से लैस Fire TV Cube को लांच कर दिया है, जिसकी मदद से अाप अपने टीवी की वॉयस कमांड को कंट्रोल कर सकते है। कंपनी ने इस Fire TV Cube की कीमत लगभग 8,100 रुपए रखी है और इसकी शिपिंग 21 जून से शुरू होगी। कंपनी के इस प्रॉडक्ट के लिए प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो गया है। फिलहाल इस प्रोडक्ट को भारत में कब लांच किया जाएगा इसके बारें में कोई जानकारी सामने नहीं अाई है। 

PunjabKesari

इससे पहले Fire TV डिवाइस एलेक्सा से ऑपरेट होता था, लेकिन इसके लिए रिमोट की आवश्यकता होती थी। Fire TV Cube, फायर टीवी+अमेजन इको और 4K UHD स्ट्रीमिंग का एक कॉम्बिनेशन पैकेज है। अमेजन का यह Fire TV Cube एक सेट टॉप बॉक्स से भी काफी बड़ा है। यह अापकी स्मार्ट होम एक्सेसरीज को कंट्रोल करने में अापकी मदद करेगा। 

Amazon Fire TV Cube

इसके अलावा इस Fire TV Cube की चारों साइड आईआर ब्लास्टर्स है, जिससे आप इसे चारों साइड से कम्युनिकेट कर सकते हैं। वहीं, इसके हार्डवेयर की बात करें तो इसमें 1.5GHz quad-core प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। कनैक्टिविटी के लिए इसमें क्यूब Dolby Atmos audio, ईथरनेट और वाई-फाई 802.11ac जैसे फीचर्स भी शामिल है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

static