Amazon ने भारत में शुरू की अपनी यह खास सर्विस, जानें डिटेल्स

11/9/2018 12:05:41 PM

गैजेट डेस्क- लोकप्रिय ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने भारत में ऑडिबल नामक एक नई  सर्विस को लांच कर दिया है। इस सर्विस के तहत यूजर्स अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ने के बजाय सुन सकते हैं। अमेजन ऑडिबल सब्सक्रिप्शन में 200,000 से अधिक ऑडियोबुक्स सुनने को मिलेंगे जिसे अलग-अलग वॉयस आर्टिस्ट ने अपनी आवाज दी है। अमेजन का कहना है कि आगे चलकर इसमें और अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय किताबें शामिल की जाएंगी। बता दें कि इस सर्विस की शुरुआती कीमत 199 रूपए प्रति महीने है।PunjabKesariसर्विस ट्रायल

यह नई सर्विस ट्रायल के तौर पर सामान्य यूजर्स को 30 दिनों के लिए और प्राइम मेंबर्स को कुल 90 दिनों के लिए फ्री है। ट्रायल अवधि समाप्त हो जाने के बाद यूजर्स 199 रूपए प्रति महीने सब्सक्रिप्शन लेकर ऑडिबल सर्विस जारी रख सकते हैं। 

PunjabKesariकीमत

बता दें कि 199 रूपए के प्रति महीने के अलावा, अमेजन ऑडिबल का 299 रूपए प्रति महीने, 1345 रूपए में 6 महीने के लिए और 2332 रूपए का प्लान 12 महीनों के लिए है। स्टैंडअलोन मेंबरशिप क्रेडिट / डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग का उपयोग करके ली जा सकती है

PunjabKesariकथाकर शामिल

अमेजन ऑडिबल में अपनी आवाज देने वाले Jeremy Irons, Stephen Fry और Jim Dale जैसे कथाकर शामिल हैं, जो बुक पढ़ने के दौरान यूजर्स को अलग-अलग सुनने का एक्सपीरियंस देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

Related News

static