घर से बाहर पार्क करते हैं गाड़ी तो पढ़ लें यह खबर, रातों रात गायब हो गए हैं इन कारों के चारों टायर्स

7/6/2020 4:46:41 PM

ऑटो डैस्क: कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में बेरोजगारी काफी तेजी से बढ़ी है। अब हालात यह हो गए हैं कि घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी सेफ नहीं कहा जा सकता। मामला दिल्ली का है जहां कुछ चोरों ने एक नई हुंडई क्रेटा और किया सेल्टॉस के रातों रात चारों टायर चोरी कर लिए हैं। टीम बीएचपी के अनुसार चोर इन दोनों ही कारों के चारों पहियों को खोलकर ले गए और इन कारों को ईंटों के सहारे छोड़ दिया।

दोनों ही मामले नई दिल्ली के हैं

दोनों ही मामले नई दिल्ली के हैं जहां इन दोनों कारों को रात के समय एक साथ पार्क किया गया था। जब सुबह कार के मालिक ने इन्हें देखा तो वह हैरान ही हो गए, क्योंकि कारों के चारों पहिए गायब थे।

ये दोनों ही नई कारें टॉप वेरिएंट की लग रही हैं जिनमें कंपनी 17-इंच के एलॉय व्हील्स देती हैं। जानकारी के अनुसार हुंडई क्रेटा के मालिक का नाम राज कुमार गुप्ता और किया सेल्टॉस के मालिक का नाम पंकज गर्ग है।

इस घटना के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कारों को घर के बाहर पार्क करना कितना नुकसानदायक है।

Hitesh