Windows10 के लिए उपलब्ध हुआ Alexa, मिलेगें नए फीचर्स

11/11/2018 10:22:10 AM

गैजेट डेस्क- अगर अाप अपने पीसी पर Windows 10 का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर अापके लिए खास है। अमेजन एलेक्सा एप अब माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध है और अाप इस अासानी से इंस्टॉल कर सकते हैं। Windows 10 में एलेक्सा के जरिए यूजर्स अपना synced कलेंडर, क्रिएट लिस्ट, प्ले म्यूजिक और सवालों के जवाब दे सकता है। इसके अलावा न्यूज पढ़ सकता है और यूजर्स के घर के स्मार्ट गैजेट को कंट्रोल कर सकता है। बता दें कि हालांकि, अभी अमेजन एलेक्सा Windows 10 PC  के लिए माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर सलेक्टिड मार्केट के लिए उपलब्ध है। इनमें अमरीका, ब्रिटेन और जर्मनी शामिल हैं। 

एलेक्सा अमेजन

एलेक्सा अमेजन का एडवांस स्मार्ट स्पीकर है, जो अब माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर भी उपलब्ध हो गया है। यह Windows 10 वर्जन 17134.0 और उससे ऊपर के मॉडल पर रन करेगा। माना जा रहा है कि अाने वाले समय में एप को बाकी के देशों के लिए भी जारी किया जाएगा। अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट की साझेदारी

अापको बता दें कि इस साल अगस्त में अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट की साझेदारी हुई थी। जिसके बाद यह एप Windows 10 को सपोर्ट कर रही है। वहीं Windows 10 PCs के लिए एलेक्सा ने इसी साल जनवरी में डेब्यू किया था।

Jeevan