24 फरवरी को लांच होंगे एल्काटेल के तीन नए स्मार्टफोन्स

2/17/2018 11:15:16 AM

जालंधरः स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एल्काटेल 24 फरवरी को अपने तीन नए स्मार्टफोन्स इस महीने के अंत में बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से ठीक पहले पेश करने वाली है। कंपनी इसमें एल्काटेल 5, एल्काटेल 3V और एल्काटेल 1X स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे एक दिन बाद ही यानी 25 फरवरी को सैमसंग ने भी एक लांच इवेंट आयोजित किया है जिसमें वो सैमसंग गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9 प्लस को लांच करने वाली है।
  
 

एल्काटेल 5

इस स्मार्टफोन की कीमत 17,967 रुपए हो सकती है। यह स्मार्टफोन मैटेलिक ब्लैक और गोल्ड कलर के ऑप्शंस के साथ अाता है। इसमें 5.7 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 720 पिक्सल्स है। इसके साथ ही ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6750 प्रोसैसर होगा। इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी इंटर्नल स्टोरेज हो सकती है। 
 
 

एल्काटेल 3V

इसमें 6.0 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2160 x 1080 पिक्सल्स है। इसके साथ ही इसमें 1.45GHz मीडियाटेक MT8735A क्वाड-कोर प्रोसैसर होगा। इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी इंटर्नल स्टोरेज सुविधा है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 128GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर डुअल-कैमरा सैटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं फ्रंट के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा LED फ्लैश के साथ है। 

फिलहाल एल्काटेल 1X को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static