40 जीबी डाटा और कई फायदे दे रहा है Airtel का नया पोस्टपेड प्लान

3/20/2018 1:16:52 PM

जालंधर- टेलीकॉम सेक्टर में यूजर्स को अपनी और अाकर्षित करने के लिए एयरटेल ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इस नए प्लान की कीमत 499 रुपए है और इसमें यूजर्स को असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, 40 जीबी 3जी, 4जी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इसके अलावा प्लन में यूजर्स को और भी कई फायदे मिल रहे है। अाइए जानते हैं इसके बारे में..

 

प्लान डिटेल्स 

कंपनी अपने इस नए प्लान में डाटा और कॉलिंग के अलावा यूजर्स को 1 साल का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन और फोन सिक्यॉर फीचर लेकर आएगा। प्लान में यूजर्स को विंक टीवी सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें लाइव टीवी, मूवीज़ का मज़ा मिलेगा।इसके अलावा प्लान में बचे हुए डाटा को अगली बिल साइकल में जोड़ा जाना भी संभव होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static