i9 प्रोसैसर के साथ भारत में लांच हुआ Acer का गेमिंग डेस्कटॉप

3/22/2018 10:08:56 AM

जालंधरः ताइवान की इलैक्ट्रिक कंपनी एसर ने बुधवार को भारत में अपने गेमिंग के शौकीनों के लिए एक नया डेस्कटॉप पेश किया है। बता दें कि इस Predator Orion 9000 गेमिंग डेस्कटॉप को सबसे पहले बर्लिन में हुए IFA 2017 में पेश किया गया था। वहीं, अब इस डेस्कटॉप को भारत में लांच किया है। इस डेस्कटॉप की कीमत कंपनी ने 3,19,999 रुपए रखी है। इस डेस्कटॉप की बिक्री 21 मार्च 2018 से Croma स्टोर्स व कंपनी के स्टोर पर शुरू होगी। 

 

एसर का यह डेस्कटॉप इंटेल के कोर i9 प्रोसैसर के साथ आता है जिसमें 128GB की क्वॉड चैनल DDR4 मेमोरी है। इस डेस्कटॉप में एक से दूसरी जगह ले जाने के लिए इसमें दो हैंडल और व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लिक्विड कूलिंग और एसर का IceTunnel 2.0 दिया गया है। इस डेस्कटॉप में Nvidia GeForce GTX 1080Ti के दो ग्राफिक्स कार्ड हैं और इसमें 2TB तक की हार्ड डिस्क का सपोर्ट है। 

 

कनैक्टिविटी के लिए इसमें 2 USB 3.1 पोर्ट है जिनमें एक Type-C और दूसरा Type-A का है। साथ ही 8 USB 3.1 हैं। वीडियो कार्ड के लिए इसमें 3 M.2 स्लॉट और 4 PCIe x16 स्लॉट्स भी दिए गए हैं।
 

Punjab Kesari