80 पोर्शे कारों के मालिक हैं 80 साल के ये बुजुर्ग, डेली चलाते हैं अलग कार

12/24/2020 6:33:29 PM

ऑटो डैस्क: ऑटोमोबाइल कलैक्शन का शौक रखने वाले लोग पुरानी यादों को ताजा रखने के लिए एंटीक कारें और मोटरसाइकिल्स को अपने पास रखते हैं। आज हम आपको एक ऐसे सख्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी उम्र 80 साल हैं और यह 80 पोर्श कारों के मालिक हैं। उन्होंने अपनी सभी पुरानी कारों को आज भी सहेज कर रखा है और यह सारी कारें चलती हैं। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रिया के ओटोकार जे ( Ottocar J) के बारे में जो 80 पोर्शे कारों के एकलौते मालिक हैं। उन्होंने हाल ही में 80वीं पोर्शे कार की डिलीवरी ली है जो पोर्शे स्पाइडर है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि उन्होंने अपनी पहली पोर्शे कार, 911 करेरा को 43 साल पहले साल 1977 में खरीदा था। उन्हें बचपन से ही कारों का शौक था, लेकिन पोर्श कारों से उनका लगाव रेस में भाग लेने के बाद बढ़ गया। उन्होंने काफी कम उम्र में ही पोर्शे की कार खरीदने के लिए पैसे इकठ्ठा करने शुरू कर दिए थे। कुछ वर्षों के बाद कार खरीदने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे जमा हो गए तो उन्होंने पोर्शे 911 करेरा खरीदी।

PunjabKesari

वह पीली रंग की इस कार का इस्तेमाल रेस के लिए करते थे। इसके बाद वे प्रोफेशनल रेसर बन गए। उन्होंने पोर्श की कारों से रेस कर कई खिताब अपने नाम किए हैं। उनकी पोर्शे कारों की लिस्ट में पोर्शे 917, 8-सिलेंडर इंजन वाली 910, और पोर्शे 956 शामिल है। उनके पास पोर्शे 904 और 964 कप कारें भी हैं। यह सभी कारें अभी भी बिलकुल सही स्थिति में हैं और इनका इस्तेमाल अभी भी लोग रेस इवेंट में करते हैं। वर्त्तमान में उनकी कलेक्शन में 38 कारें हैं, वे महीने में हर दिन अलग-अलग कार चलाते हैं।

PunjabKesari

उनका कहना है कि वह वे पोर्शे केयेन से अमेरिका घूमना चाहते हैं। इसके अलावा वे भविष्य में पोर्शे की नई कारों को खरीदने की इच्छा रखते हैं। उनका कहना है हमे अपने अतीत और भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाने का ही प्रयास करते रहना चाहिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static